मेरठ, मार्च 7 -- 10 करोड़ की लागत नावले की कोठी से पुरामहादेव तक राइट सालवा कांवड़ मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान और पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने फीता काट कर किया। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के अथक प्रयास से कांवड़ सेवा मार्ग का कार्य प्रारंभ किया। मीरपुर लाहौरगढ़ राजवाहे की पटरी पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम किया। इस अवसर पर रविभारत चिकारा, स्वामी गोरवानंद, उमेश गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज चौहान, नरेंद्र त्यागी, सोनू मीरपुर, सुधीर प्रधान कालन्द, राजकुमार सिद्धार्थ, ओमकार भदौड़ा, प्रमोद ठेकेदार, सुबोध भदौडा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...