नावघाटों की बंदोबस्ती 16 को
गढ़वा, अप्रैल 9 -- कांडी। प्रखंड के प्रमुख तीन नाव घाटों का संचालन नाविकों द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा है । वित्तीय वर्ष 2026 -27 के लिए जिला परिषद अंतर्गत नाव घाटों की बंदोबस्ती नाविकों द्वारा डाक में भाग नही लेने या बोली लगाने में रुचि नही लेने के कारण नही किया जा सका है। नाव घाट बंदोबस्ती की अगली तारीख 16 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी कांडी को पत्र जारी कर उक्त सूचना दी गयी है। उप विकास आयुक्त ने अपने पत्र में यह कहा है कि कांडी अंचल के सोन नदी में संचालित हरिहरपुर, सोनपुरा व गड़ाकला नाव घाट का संचालन नाविकों द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने अंचलाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए कहा है जब तक नाव घाटों की बंदोबस्ती नही होता है तब तक संचालित नाव घाटों को सख्ती के साथ रोक दिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.