बेगुसराय, अप्रैल 5 -- नावकोठी। प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक उर्मिला कुमारी ने नावकोठी मॉडल विद्यालय उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। पेयजल, शौचालय, स्मार्ट कक्ष, आईसीटी लैब, पुस्तकालय, प्रयोगशाला तथा वर्ग कक्षों का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शिक्षण कार्य, अनुशासन और विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी मूल्यांकन किया। निरीक्षण के बाद उपनिदेशक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि यह विद्यालय मॉडल स्कूल के सभी मानकों को पूरा करता है। शिक्षक अरुण मालाकार, धर्मवीर कुमार, बेबी कुमारी, स्मिता कुमारी, प्रेरणा सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यालय को ग्रेड 'ए' मिलने पर खुशी जाहिर की। शिक्षकों ने इसे टीम वर्क और सतत प्रयास का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि आगे भी शैक्षणिक गुण...