नावकोठी में 36 गर्भवती महिलाओं की जांच, 11 में एनीमिया की पुष्टि
बेगुसराय, मई 21 -- नावकोठी, निज संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को पीएचसी नावकोठी में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 36 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान 11 महिलाएं एनीमिया तथा एक महिला हेपेटाइटिस पॉजिटिव पाई गईं। सभी को नियमित जांच कराने एवं चिकित्सकीय सलाह का पालन करने को कहा गया।
स्वास्थ्य जांच के दौरान शिविर में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को आयरन की दवा उपलब्ध कराते हुए पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.