बेगुसराय, जनवरी 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में 08 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। मौके पर पंजीकरण कार्य के लिए डाटा ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.