बेगुसराय, मार्च 13 -- नावकोठी, निज संवाददाता। विभिन्न गांवों में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। नावकोठी पावर स्टेशन के जेई विमल कुमार साहा ने बताया कि महेशवाड़ा पंचायत के नौलखा वार्ड संख्या 01 में महादेव महतो के पुत्र खुशीलाल महतो को मीटर के पास सर्विसलाइन से अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इससे नॉर्थ पावर डिस्ट्रीब्यूशन को 18,300 रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। वहीं, इसी वार्ड के रौशन कुमार की पत्नी सीता देवी को मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली ऊर्जा का उपयोग करते हुए पकड़ा गया, जिससे 23,708 रुपये का नुकसान हुआ। इसी गांव के वार्ड संख्या 01 के रामवृक्ष कुमार की पत्नी चंद्रमुखी देवी द्वारा अवैध रू...