नावकोठी में बाइक की ठोकर से अधेड़ जख्मी
बेगुसराय, मई 11 -- नावकोठी। नावकोठी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ठोकर से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान नावकोठी वार्ड नंबर 12निवासी छोटेलाल यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए नावकोठी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार काफी तेज गति में था। ठोकर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार एवं मुख्य सड़कों पर अनियंत्रित गति से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने तथा नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- नावकोठी में बाइक की ठोकर से अधेड़ जख्मी यह भी पढ़ें- सुपौल: राघोपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, हायर सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.