बेगुसराय, मार्च 23 -- नावकोठी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच गैरजमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि इनैया गांव से सुरेश पोद्दार के पुत्र पंकज पोद्दार, ब्रह्मदेव पोद्दार के पुत्र संजय कुमार तथा सत्यनारायण पोद्दार के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसफा गांव से स्व. ढोढो पासवान के पुत्र रामचंद्र पासवान तथा नावकोठी से कालेश्वर सहनी के पुत्र भुवनेश्वर सहनी को भी छापेमारी कर दबोचा गया। पुलिस ने सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.