बेगुसराय, सितम्बर 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

परिसीमन की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गणना खंड की चौहद्दी की प्रविष्टि 10 सितंबर 2026 तक आयोग के मोबाइल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर नावकोठी प्रखंड में भी तैयारी शुरू की गई है।

निर्देशों का पालन राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने 28 अगस्त 2026 को जारी पत्र में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं प्रखंड विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार पंचायती राज विभाग की अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायतों का परिसीमन नए सिरे से कराया जाएगा। परिसीमन के दौरान ग्राम पंचायत एवं पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं का पुनर्निर्धारण ...