बेगुसराय, जनवरी 5 -- नावकोठी। पुलिस ने अलग अलग गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा के मो. तसलीम का पुत्र मो. रसीद तथा नावकोठी के जनक साह का पुत्र सुरेश साह है। दोनों वारंटी मारपीट के मामले में नामजद थे। लंबे समय से वे कोर्ट में अपनी हाजिरी नहीं दे रहे थे। लंबी अवधि से कोर्ट से अनुपस्थित रहने से कोर्ट नेता इनके विरूद्ध गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त एस आई पुनम कुमारी साहा, रंजीत कुमार, विपिन कुमार ओझा,विश्वजीत कुमार, अबोध कुमार सिंह, मो इसमाइल,युगल किशोर मंडल सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.