बेगुसराय, अप्रैल 12 -- नावकोठी। पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे जिसके कारण उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर निवासी शिवजी पासवान का पुत्र प्रेम पासवान तथा डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा निवासी शशि नारायण सिंह का पुत्र सर्वेश कुमार शामिल है। प्रेम पासवान चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या 37/11 का नामजद आरोपी है, जबकि सर्वेश कुमार मुफस्सिल थाना कांड संख्या 394/09 में आरोपित है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। इस अभियान में एसआई अबोध कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.