बेगुसराय, मार्च 8 -- नावकोठी। पुलिस ने अलग अलग गांवों से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी रजाकपुर के मुकेश पोद्दार नालिसी वाद, महेशवाड़ा के साजन कुमार थाना कांड संख्या 50/20तथा महेशवाड़ा के ही प्रभात कुमार सिंह उर्फ टीफन सिंह थाना कांड संख्या 27/09 का प्राथमिकी नामजद है। लंबी अवधि से न्यायालय से गैर हाज़िर थे। न्यायालय ने इनके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस कार्रवाई में एसआई विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार, पूनम कुमारी साहा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...