बेगुसराय, मार्च 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अपराध पर नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस ने थाना गेट के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के क्रम में पुलिस ने दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर डिक्की की तलाशी ली तथा वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा सहित अन्य जरूरी कागजात की जांच की। इस दौरान कई बाइक सवारों को बिना हेलमेट तथा ट्रिपल लोडिंग करते हुए पाया गया। अभियान के तहत कुल 45 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 29 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही, वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.