बेगुसराय, जनवरी 7 -- नावकोठी। कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड नावकोठी में मंगलवार को सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीसीओ अनिल कुमार चौधरी ने की। मौके पर जिला प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने कहा कि पैक्स किसानों का सच्चा हितैषी है। इससे जुड़ने पर किसानों को कम ब्याज पर ऋण, खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर सुविधा, सिंचाई व्यवस्था, खाद एवं बीज की उपलब्धता सहित कई लाभ मिलते हैं। अभियान के दौरान 18 किसानों ने पैक्स की सदस्यता ग्रहण की। वहीं पांच किसानों का को-ऑपरेटिव बैंक में खाता खोला गया। जबकि, पांच किसानों को सब्जी उत्पादक समूह से जोड़ा गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, किसान अशोक सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.