नावकोठी पीएचसी में 86 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच
बेगुसराय, अगस्त 10 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 86 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में 13 महिलाएं एनीमिया से पीड़ित मिलीं, जबकि एक महिला का ब्लड शुगर बढ़ा हुआ पाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। एलटी पंकज कुमार जोशी ने गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की। डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान रक्त की कमी मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.