बेगुसराय, जनवरी 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एपीएचसी एवं हेल्थ सब सेंटर में पदस्थापित एएनएम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत टीकाकरण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक एएनएम की जवाबदेही तय है। बैठक में टेलीमेडिसिन सेवा, जननी बाल सुरक्षा योजना, गैर संचारी रोग कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी, बंध्याकरण, नियमित टीकाकरण एवं यू-विन पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की उपलब्धि अपेक्षा से कम पाए जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया और इसमें शीघ्र सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.