नावकोठी के शिव मंदिर में लगा आरओ संयंत्र
बेगुसराय, जून 2 -- नावकोठी। बाजार स्थित शिव मंदिर पर पंचायत निधि से मंगलवार को आरओ संयंत्र लगाया गया। इसका विधिवत उद्घाटन मुखिया राष्ट्रपति कुमार, वरिष्ठ नागरिक उमेश्वर चौधरी, धनेश्वर पोद्दार, हीरा लाल प्रसाद सिंह ने नारियल फोड़ कर किया। श्री कुमार ने बताया कि बाजार में आने वाले ग्राहक, अन्य आमजनों को पीने की पानी की सुविधा नहीं थी। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए काफी कठिनाई होती थी। इस कठिनाई को दूर करने के उद्देश्य से शिवमंदिर पर शीतल पेय जल उपलब्ध कराया गया है। कन्हैया कुमार, मनोज कुमार बजाज, योगेन्द्र चौधरी, राजा कुमार, शंभू पोद्दार, सुनील चौधरी, सुधीर कुमार रजक,महेश महतो, शत्रुघ्न कुमार,नीरज कुमार, नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य ने खुशी जाहिर की। यह भी पढ़ें- नावकोठी के शिव मंदिर में लगा आरओ संयंत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.