बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- नावकोठी। प्रखंड के ग्यारह मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास होंगे। इसकी जानकारी बीडीओ सह बीईओ राहुल रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय महेशवाड़ा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहसारा कन्या,सिया लषण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समसा,मध्य विद्यालय छतौना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डफरपुर पश्चिम, एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर बागर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया का चयन स्मार्ट क्लास चलाने के लिए किया गया है। इन स्कूलों में शीघ्र ही इसके लिए सामग्री वगैरह मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.