बेगुसराय, जून 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित तान्या वेडिंग स्टोर के गोदाम सह आवास में मंगलवार की शाम अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास मौजूद लोगों की हिम्मत भी आग के करीब जाने की नहीं हो रही थी। यह भी पढ़ें- नावकोठी के गोदाम में भीषण आग, ढाई लाख की संपत्ति राखआग की लपटें आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।आग की बुझान इसी बीच सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुँची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब डेढ़घंटे की कड़ी मशक्कत...