बेगुसराय, फरवरी 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सम्पूर्णता अभियान के तहत एपीएस उच्चतर मध्य विद्यालय नावकोठी में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार व प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीक का है। विज्ञान ने मानव जीवन को सरल, सुरक्षित और उन्नत बनाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच विकसित करने, नए प्रयोग करने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए जिनमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण,वर्षा जल से विद्युत उत्पादन,नील गाय से फसलों की सुरक्षा,प्रदूषण नियंत्रण और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपय...