बेगुसराय, मार्च 17 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के अपहरण का मामला युवती के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया है। इसमें तीन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ 10 मार्च को एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में सहरसा गए हुए थे। घर पर उनकी पुत्री अपनी एक बहन और दो भाइयों के साथ एक कमरे में सोई हुई थी। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे तक कमरे का दरवाजा बंद था। इसी दौरान घर में मौजूद दादी ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवती कमरे में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई। सहरसा से लौटने के बाद परिजनों ने युवती की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव के ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.