बेगुसराय, मई 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक गायब होने को लेकर नावकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस मामले में उन्होंने पांच लोगों पर पुत्री को जबरन भगा ले जाने की आशंका जतायी है। आवेदन में बताया है कि वह गया जिले में स्थित एक चिमनी भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। 29 अप्रैल को उनके परिजनों ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से गायब है। उनकी पत्नी को ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग उनकी पुत्री को जबरन वाहन पर बैठाकर ले गये हैं।

आरोपितों के नाम आवेदन में उन्होंने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख निवासी सज्जन ठाकुर के पुत्र गोलू ठाकुर, अर्जुन ठाकुर के पुत्र सज्जन ठाकुर एवं पवन ठाकुर के अलावा डुमरिया निवासी शिबू ठाकुर के पुत्र मनीष ठाकुर तथा अंगद ठाकुर को नामजद किया है। ...