बेगुसराय, मार्च 19 -- नावकोठी। डफरपुर पंचायत के इनैया से शराब के नशे में हंगामा करते दो नशेड़ियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौश ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी नावकोठी वार्ड संख्या 01 के रंधीर महतो का पुत्र अमित कुमार तथा बोगन महतो का पुत्र नीतीश कुमार है। दोनों नशेड़ी को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के कारण मद्य निषेध अधिनियम के तहत सूचना दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। वह शराब के नशे में इनैया चौक पर राहगीरों के साथ बदसलूकी कर रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। गिरफ्तारी में एसआई पूनम कुमारी साहा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.