बेगुसराय, अप्रैल 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। स्थानीय पीएचसी में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवचयनित आशा रजाकपुर वार्ड-12 की रूपम कुमारी तथा पहसारा पूर्वी पंचायत के गांधीनगर गम्हरिया की प्रतिमा देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही, नवचयनित आशा को उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई। बैठक में एम-आशा ऐप पर अधिकांश कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्य में सुधार और समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आरोग्य दिवस पर शत-प्रतिशत टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, किशोरियों के टीकाकरण, टेलीमेडिसिन तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। मौके पर बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.