बेगुसराय, नवम्बर 30 -- नावकोठी। पुलिस ने रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अचानक शुरू हुई इस जांच से बिना कागजात या नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान के दौरान 105 छोटे-बड़े वाहनों की जांच कर कागजात, सीट बेल्ट, हेलमेट तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। नियमों के उल्लंघन में 18 वाहनों पर कुल 39 हजार रुपये का चालान काटा गया। इस अभियान में एसआई विपिन कुमार ओझा के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.