नावकोठी: जनगणना के प्रथम चरण में चल रहा मकान सूचीकरण कार्य
बेगुसराय, मई 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य नावकोठी प्रखंड में युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन द्वारा इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई है और फील्ड में प्रगणक व पर्यवेक्षक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
जनगणना कार्य की तैयारी प्रखंड में कुल 199 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 191 चिरागी एवं 8 बेचिरागी ब्लॉक शामिल हैं। जनगणना कार्य के लिए 191 प्रगणक और 31 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर कार्य कर रहे हैं। जनगणना के तीसरे दिन प्रगणक एवं पर्यवेक्षक फील्ड में भ्रमण कर मकानों की नंबरिंग तथा नजरी नक्शा तैयार करने में जुटे रहे। इसके बाद अगले चरण में प्रत्येक घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित कुल 34 प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.