बेगुसराय, मार्च 24 -- नावकोठी। पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि थाना कांड संख्या 75/2003 के शेखपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र संजय सिंह तथा कांड संख्या 58/2019 के रजाकपुर निवासी मो. रज्जाक के पुत्र मो. जैनुल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ एसआई विपिन कुमार ओझा, विश्वजीत कुमार, पूनम कुमारी साहु, रंजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.