बेगुसराय, मार्च 7 -- नावकोठी, निज संवाददाता। रजाकपुर पंचायत के चक्का गांव में होली के दिन हुई चाकूबाजी की घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मियों में मनोज राम के पुत्र शहशांह कुमार तथा उसका भाई संजय कुमार शामिल हैं। दोनों का इलाज पीएचसी नावकोठी में कराया गया। पीड़ित शहशांह कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए डफरपुर पंचायत के भोला राम सहित तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट करने तथा चाकू से वार कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि होली के दिन वह अपने दरवाजे पर पिता के पैर पर अबीर रख रहा था। इसी दौरान भोला राम अपने तीन साथियों के साथ ऑटो संख्या बीआर-09 एए से वहां आ धमका। ऑटो से उतरते ही सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह और उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.