कानपुर, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज में होने वाले माघ मेला-2026 को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में गठित जिला स्तरीय समिति के सदस्यों, स्टेकहोल्डरों और विभिन्न एसोसिएशनों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि स्वच्छता, सीवेज प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि माघ मेला-2026 के तहत अनटैप्ड नालों में बायोरेमिडियेशन एवं फाइटोरेमिडियेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। साथ ही, टेनरी पम्पिंग स्टेशन, कॉमन सीवेज पम्पिंग स्टेशन (सीएसपीएस) तथा सभी संचालित एसटीपी में स्थापित स्लज गेट (बाईपास गेट) की भौतिक जांच सुनिश्चित की जाए। घाटों के किनारे कूड़ा फेंकने पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.