हापुड़, जनवरी 30 -- गांव शेखपुर खिचरा में शुक्रवार को लंबे समय से नालों में भरी गंदगी की साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीण इरफान ने बताया कि गांव के इस नाले में लंबे समय से गंदगी, कीचड़ और कूड़ा जमा था। सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर आ रहा था। जिसके चलते जलभराव की समस्या पैदा हो रही थी। ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से शिकायत की। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने संज्ञान लिया और नालों की सफाई कराई गई। यदि जल्द ही नालों की सफाई नहीं होती तो बीमारियों का खतरा अधिक बन गया था। समय-समय पर नालों की सफाई होना बहुत ही जरूरी है। जिससे ग्रामीणों को गंदगी से छुटकारा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.