फतेहपुर, जून 11 -- मानसून की आहट के बीच जहानाबाद और हथगाम नगर पंचायत की लापरवाही स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ने वाली है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में सामने आया है कि कहीं सालों से नालों की सफाई न होने से वे सिल्ट और कूड़े से पटे पड़े हैं, तो कहीं अधूरे निर्माण के कारण गंदा पानी सड़कों, बस स्टॉप और खाली जमीनों पर फैल रहा है। हल्की बारिश में ही जलभराव और बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी जल्द काम पूरा कराने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत डराने वाली है। यह भी पढ़ें- नालियों की गहराई कम, ढलान भी सही नहीं, जोन-1 के 13 वार्डों की कुछ ऐसी दिखी तस्वीर जहानाबाद रोडवेज बस स्टॉप के नाले की नहीं हुई सफाई जहानाबाद नगर के रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित नाले की सफाई ...