सिद्धार्थ, जून 24 -- उस्का बाजार। कस्बे के विभिन्न वार्डो में जलनिकासी के लिए बनाए गए नाली और नालों पर ढ़क्कन का अभाव है। अधिकांश नालों पर ढ़क्कन नही रखा है। इससे लोगो मे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नागरिक छोटे बच्चों को लेकर काफी चिंतित रहते है। कई नाली और नालों पर पूर्व में रखा ढ़क्कन भी टूट गया है, इससे लोग चोटिल भी हो रहे है। नागरिकों ने प्रशासन से नाली और नालों पर ढ़क्कन रखने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...