नालों पर ढक्कन नहीं होने से बढ़ा खतरा
जौनपुर, अप्रैल 26 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र में सीडा प्रशासन की ओर से पानी निकास के लिए नाली व नाला का निर्माण कराया गया है, लेकिन उस पर सुरक्षा के मद्देनजर ढक्कन नहीं रखा गया है। उसकी साफ सफाई नियमित न होने से वह जाम हो गया है। जिसके कारण उसमें गंदा पानी का जलभराव हमेशा बना रहता है। जो हमेशा बदबू देता रहता है। ढक्कन न होने से हादसे का भी डर बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आए दिन लोग उसमें गिर कर चोटिल होते रहते हैं। सीडा प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा है। जिससे हमेशा कोई बड़ी घटनाएं होने की संभावनाएं बना रहता है। यह भी पढ़ें- अभियान- गामी टोला में बिना ढक्कन का खुला है नाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.