आजमगढ़, जून 19 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत माहुल के वार्ड संख्या तीन गांधीनगर स्थित नई आबादी में वर्षों पुराने नालों पर अतिक्रमण होने से मोहल्ले में जलनिकासी का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिससे घरों का गंदा पानी मोहल्ले में जमा हो रहा है। इससे मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। माहुल नगर पंचायत के गांधीनगर नई आबादी में मुख्य नाला वर्षों से क्षेत्र की जलनिकासी का प्रमुख माध्यम रहा है। इसके अलावा दूसरा नाला कालीचौरा मंदिर परिसर से निकलकर फूलपुर रोड पार करते हुए खंदक में मिलता है। प्लाटरों ने सरकारी नालों की भूमि पर को प्लाटिंग कर बेच दिया। जिसके बाद वहां मकान निर्माण भी हो गया। अतिक्रमण के चलते दोनों नालों की जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी अब कॉलोनी की गलियों और आसपास के इलाकों में फैल रहा है। इस...