नालों की समुचित सफाई व जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होंगे
बक्सर, जून 12 -- बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को नगर निकायों की योजनाओं, मानसून तैयारी व साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। डीएम ने मानसून को देखते हुए नगर निकायों में नालों की समुचित सफाई व जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नगर निकायों में पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शहरों में अस्थाई डंपिंग स्थलों से समुचित कचरा उठाव करने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा। डीएम ने शहर क्षेत्र सहित रामरेखा घाट में सीसीटीवी लगाने और बुडको द्वारा निर्माणाधीन मोक्षधाम परियोजना के कार्य में तेजी लाने की बात कहीं। मौके पर डीडीसी निहारिका छवि, एसडीसी विनीत कुमार व अमित कुमार थे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता कार्यक्रम में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मेयर (बक्सर से ज्ञानेन्द्र सोनी)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.