पटना, मार्च 20 -- मानसून पूर्व तैयारियों के सभी कार्य 15 मई तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। बरसात से पहले नालों की सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर लें। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विभागीय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिये। उन्होंने शहरी क्षेत्रों, विशेषकर पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने तथा जलजमाव वाले चिह्नित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता को जलजमाव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.