बगहा, मई 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । बेतिया नगर निगम में मानसून से पहले शहर को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए विशेष नाला सफाई अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के निर्देश पर निगम क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए पूरे शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है तथा अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफाई कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्य की जियो-टैग फोटो लेना अनिवार्य किया गया है, जिसे निर्धारित ग्रुप में साझा किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इस अभियान की विशेष मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी उप नगर आयुक्त मोहम्मद शाहि...