लखनऊ, मई 1 -- शहर में सफाई व्यवस्था पहले से ही बदहाल है, अब नालों की सफाई में भी भारी लापरवाही सामने आई है। नगर निगम के जोन-2 क्षेत्र में ठेकेदार लायंस इनवायरो को 72 नालों की तली झाड़ सफाई का जिम्मा दिया गया था, लेकिन अप्रैल के अंत तक वह महज 35 नालों की ही सफाई कर पाया है। इसमें भी कई नालों की सफाई अधूरी बताई जा रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले इन छोटे नालों की सफाई टेंडर शर्तों के अनुसार उसी कंपनी को सौंपी गई थी, जिसे जोन-2 के साथ जोन-5 और जोन-8 में कूड़ा उठाने, डोर टू डोर कलेक्शन और सफाई व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिली हुई है। लेकिन हालात यह हैं कि कंपनी न तो घर-घर से कूड़ा उठाने में सफल हो पा रही है और न ही नालों की नियमित सफाई कर रही है。 यह भी पढ़ें- बोले प्रयागराज : चोक नाली-नाला कर रहे परेशान, शिकायत के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.