नालों की सफाई में अड़चन डाली तो मुकदमा दर्ज होगा
गुड़गांव, मई 27 -- सोहना, नरेश कुमार। बरसाती पानी की निकासी के लिए नालों की सफाई कार्य में रुकावट डाल रहे लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी नगर परिषद की तरफ से की जा रही है। इस सिलसिले में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने लोगों को चेतावनी दी है। लोगों से आग्रह किया है कि वे खुद अवैध कब्जा या निर्माण हटाएं। ऐसा नहीं करने पर नगर परिषद हटाएगी। नगर परिषद ने बरसाती नालों की सफाई के दौरान पाया कि कुछ बरसाती नालों पर दुकानदारों ने फर्श बनाकर कब्जा कर लिया है। इनमें बस स्टैंड मार्ग, बालूदा मार्ग, मंगलनगर कॉलोनी, शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक आदि के बरसाती नाले शामिल हैं। अब फर्श हटाने पर यह दुकानदार नगर परिषद की टीम के साथ बहसबाजी कर रहे हैं। सफाई कार्य में रुकावट डाल रहे हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने कहा कि सरकारी कार्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.