नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर नालों की सफाई का काम समय पर नहीं कराने का आरोप लगाया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि नालों की सफाई समय पर नहीं होने का खामियाजा दिल्लीवालों को मानसून के मौसम में भुगतना पड़ सकता है। यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जलभराव से निपटने के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बावजूद इसके सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एनजीटी को बताया है कि 13 मार्च तक गाद निकालने का काम महज 23% ही पूरा हो सका है। यह परेशानी वाली बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.