बदायूं, अप्रैल 22 -- बदायूं। बदलते मौसम ने बीमारियों की दस्तक दे दी है। बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मच्छरों ने रात की नींद छीन ली है। भिनभिना रहे मच्छरों से खतरा बना हुआ है। इससे संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। शासन के आदेश के बाद डीएम, सीडीओ और एडीएम सख्त हुये। नालों की साफ-सफाई जरूरी कर दिया है और वहीं छिड़काव के साथ-साथ फागिंग करने को कहा गया है।डीएम अवनीश कुमार राय के आदेश के बाद सीडीओ केशव कुमार ने डीपीआरओ एवं बीडीओ और एडीओ पंचायत, एडीएम प्रशासन अरूण कुमार ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के ईओ को आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें- साफ-सफाई और फागिंग की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जिसमें जनपद में 1037 ग्राम पंचायत हैं तो वहीं 21 नगर पालिका व नगर पंचायत हैं। जिसमें शहर से गांव तक नालों की विशेष साफ-सफाई के कराया जाये। ज...