नालों की सफाई ना होने से राज्यमंत्री नाराज, नगर आयुक्त को भेजा पत्र
देहरादून, जून 12 -- शहर में बरसात से पहले मुख्य बाजारों और सड़कों पर बने नालों की सफाई ना होने पर उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी) अशोक वर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल नालों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र गांधी रोड पर नाले की सफाई न होने से स्थानीय दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बाद भी नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। अशोक वर्मा ने पत्र में कहा कि गांधी रोड पर स्थित 'हिमालय आर्म्स' के समीप मुख्य नाला पिछले काफी समय से पूरी तरह बंद (चोक) पड़ा है। इस वजह से मामूली बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है और पानी दुकानदारों के प्रतिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.