नालों की सफाई नहीं फिर बारिश की पानी में डूबेगा शहर
गोंडा, मई 31 -- गोण्डा, संवाददाता। बारिश का मौसम सिर पर है, लेकिन शहर की जलनिकासी व्यवस्था अभी भी भगवान भरोसे है। प्री-मानसून के संकेतों के बीच नगर पालिका क्षेत्र के 27 वार्डों से जुड़े 22 प्रमुख नालों की सफाई तक शुरू नहीं हो सकी है। नतीजा यह है कि शहर एक बार फिर जलभराव के संकट की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो मामूली बारिश भी शहर को पानी-पानी कर देगी। रानीबाजार, मकार्थीगंज, महरानीगंज, साहेबगंज, बड़गांव और बरियारपुरवा जैसे इलाकों में वर्षों से नालों पर अतिक्रमण और बंद जलनिकासी बड़ी समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- नाला सफाई छोड़ कार्यदायी संस्था फरार , कार्रवाई की तैयारी कई बार शिकायतों और बोर्ड बैठकों में मुद्दे उठने के बावजूद हालात जस के तस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.