हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मानसून को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नगर निकायों में नाला उड़ाही के साथ-साथ नालों से निकली गाद/मिट्टी के त्वरित उठाव का विशेष अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अभियान में लगे विभागों और पदाधिकारियों को कहा है कि केवल नालों की सफाई ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि निकाली गई मिट्टी का समय पर उठाव एवं निष्पादन भी उतना ही आवश्यक है,ताकि पुनः नालों में अवरोध उत्पन्न न हो और जल निकासी सुचारू बनी रहे। नगर परिषद हाजीपुर, लालगंज, महनार, महुआ, पातेपुर सहित सभी नगर निकायों में अभियान चलाकर नालों की गहन सफाई कराई जा रही है तथा निकली हुई मिट्टी को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्य स्थल पर निरंतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.