नालों की सफाई के लिए उतारी गई अत्याधुनिक मशीनें
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली को बाढ़ और जलभराव से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने अत्याधुनिक मशीनों को नालों में सफाई के लिए उतारा है। इससे शहर के ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को दल्लूपुरा गांव के पास गाजीपुर ड्रेन की सफाई और पुनर्स्थापना के लिए दो अत्याधुनिक लॉन्ग-बूम एम्फीबियस एक्सकेवेटर मशीनों का शुभारंभ किया।
गाजीपुर ड्रेन का महत्व इन मशीनों की मदद से लंबे समय से भारी मात्रा में जमा गाद से जूझ रहे नालों की सफाई सुनिश्चित होगी। गाजीपुर ड्रेन नोएडा, साहिबाबाद, चिल्ला और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाले पानी को दिल्ली से बाहर ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण ड्रेनेज चैनल है। इस अवसर पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.