बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। शहर में जलनिकासी के लिए चल रहे नाला-नाले की सफाई अभियान का मंगलवार को अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने कटेश्वर पार्क के पास चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को समय से पहले नाले की शिल्ट की सफाई करने का दिशा-निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका की ओर से नाला-नाले की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कटेश्वर पार्क के पास चल रहे सफाई कार्य का ईओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ईओ ने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों की नियमित सफाई कराई जा रही है, ताकि जलनिकासी सुचारु रूप से हो सके और शहरवासियों को जलभराव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.