नालों की गाद सड़कों पर डालने से बह रहा गंदा पानी
शामली, जून 27 -- शामली। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में नगर पालिका की उदासीनता के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई के किए जा रहे कार्य के चलते कूड़ा करकट सड़क पर डाल दिया गया, जिससे जल निकासी पूरी तरह से प्रभावित होने से लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। नगर पालिका द्वारा शहर में इन दिनों बरसात से पूर्व नालों की साफ सफाई का अभियान चलाया जाता रहा है। जिसके चलते पिछले दो दिनों से शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में नालों की साफ सफाई की गई है। इस दौरान नगर पालिका ने सफाई अभियान के नाम पर मोहल्लेवासियों के चबूतरे तक तोड़ डाले। बाद में नालों से निकला गाद और कूड़ सड़क पर डाल दिया गया, जिसके बाद पूरा रास्ता पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सडक पर लगे कूडे के ढेर के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.