नालों की उड़ाही व सफाई के कार्यों में लाएं तेजी
दरभंगा, मई 16 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। आयुक्त ने शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नाला उड़ाही एवं साफ-सफाई कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जल निकासी सुचारु रूप से हो सके और आम नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। आयुक्त ने विशेष रूप से अस्पतालों एवं विद्यालयों के आसपास जलजमाव नहीं होने देने पर बल देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।कहा कि इन संवेदनशील स्थलों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.