संभल, मार्च 2 -- शहर में चार स्थानों पर नालों का निर्माण किया जा रहा है। नाला निर्माण काफी सुस्त गति से हो रहा है । जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अंदर सीकरी गेट, कंपनी बाग, मोहल्ला कागजी व आवास विकास की ओर नालों का निर्माण कराया जा रहा है । यह निर्माण कार्य पिछले तीन माह से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण निर्माण कार्य काफी धीमी गति से किया जाना है । इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है । कार्य में धीमी गति व मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री ना लगाए जाने पर शनिवार को मोहल्ला कागजी के लोगों ने विरोध भी जताया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...