नाले से मिला व्यक्ति का शव
विकासनगर, मार्च 19 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव नाले में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि धनवंतरी चौक के पास नाले में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति नाले में सिर के बल गिरा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान 60 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामदास, निवासी पुल नंबर-एक, डॉक्टरगंज, विकासनगर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और शराब का आदी था। उसकी पत्नी और बच्चे करीब 20 वर्ष पहले उसे छोड़कर सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में रहने लगे थे, जबकि वह डॉक्टरगंज में किराये के कमरे में अकेले रह रहा था। पुलिस के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.